बालोद में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक नाबालिग की मौत

Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ बालोद जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां परिवार को बिना बताए देर रात घूमने निकले दो लड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक लड़के की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

एक की मौत, दूसरा घायल

यह पूरा मामला जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है। जहां गुदुम गांव के दो नाबालिग दोस्त घरवालों को बिना बताए रात 10 बजे बाइक से घूमने निकल गए। अवारी नाला गांव के पास रात के दो बचे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक (Balod Road Accident) 14 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: मौत का जिम्मेदौर कौन? जंगल में मिली आदिवासी युवक की अधजली लाश, 29 अक्टूबर से था लापता

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृत नाबालिग के पिता रेलवे में (Balod Road Accident) पदस्थ है। तकरीबन दो माह पहले उसके पिता ने नई बाइक खरीदी थी। जिस पर दोनों घूमने के लिए गए थे।

READ MORE: राज्य सरकार प्रभावितों के साथ… सीएम साय का बड़ा ऐलान, ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *