ऐसी बीवी किसी को न मिले… घर खर्च के लिए नहीं मिल रहा था पैसा, तो पत्नी ने बीमार पति की कर दी हत्या

पानीपत। हरियाणा जिले के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक पत्नी ने अपनी पति की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लाश के सामने मेकअप करके बैठी

यह पूरा मामला जिले के एक गांव का है। जहां सुरेश (60) अपने पत्नी के साथ शांति से जीवन व्यतीत कर रहा था लेकिन अचानक वह बीमार हो गया। यह बीमारी उसके कत्ल की वजह बनी। जी हां दोस्त सुरेश की पत्नी सोनम ने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद लाश के पास मेकअप करके बैठ गई।

पत्नी ने कर दिया पति का मर्डर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरानव महिला ने बताया कि उसका पति थ्री व्हिलर चलाता था। आज कल वह बीमार चल रहा था और घर का खर्च नहीं दे पा रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पैसे के चलते ही पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *