बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार एक्टर के फैंस काफी बेसब्री से कर रहे है। बॉर्डर 2 में वरूण धवन सेकंड लीड रोल प्ले कर रहे है। कल यानि 5 नवंबर को बॉर्डर 2 से वरूण धवन की पहला लुक आएगा। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी शेयर करके दी है।
सनी के बराबर वरूण का रोल
बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में दिखाई देने वाले है। इस किरदार में ढलने के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की है। वरूण ने अपने फिजिक पर खास तौर पर ध्यान दिया है। ताकि वे ज्यादा से ज्यादा रफ लुक में नजर आ सके है। एक्टर ने बॉर्डर 2 के लिए 100 दिन से भी ज्यादा शूटिंग की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म वरूण का स्क्रीन टाइम सनी देओल के बराबर ही होगा।
साल 1997 की आईकॉनिक फिल्म
बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आईकॉनिक वार ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर का दूसरा पार्ट है। बॉर्डर इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है। जिसमें सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया था। अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुरेशी बेरी, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर ने भी अहम रोल प्ले किया था। बॉर्डर 2 अगले साल गणतंत्र दिवस के मौक पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
