Husband Murders Wife: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मामलूी कहासुनी के बाद पति का माथा इतना सनका कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पति ने पत्नी का किया मर्डर
बताया जा रहा है कि कस्तूबरी बाई (50 वर्ष) अपनी पति इंद्रजीत लोधी के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला (Husband Murders Wife) इतना बड़ा कि इंद्रजीत लोधी ने आव हंसिया से ताबड़तोड़ हमला करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
पति ने किया सरेंडर
घटना को अंजाम देकर इंद्रजीत लोधी करेली थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद (Husband Murders Wife) पुलिस मौके पर पहुंंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जुट गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
