ऑटो ड्राइवर निकला कातिल: सूरजपुर में रेप के प्रयास में महिला की हत्या, ऐसे खुली आरोपी की पोल

सूरजपूर। छत्तीसगढ़ के सूरजपूर जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। जहां बीते रविवार को सोनवाही के जंगलों में एक महिला का शव मिला था। छानबीन के बाद पुलिस ने एक ऑटो चालक को अरेस्ट किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। दरिंद ने रेप के प्रयास में महिला को मौत के घाट उतार दिया।

राहुल ने कबूला अपना जुर्म

यह पूरा मामला जिले के लटोरी पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां शनिवार को एक महिला सब्जी भाजी बेचने के लिए अंबिकापुर गई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितयों में महिला का शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर राहुल नाम के युवक को हिरासत में लिया।

READ MORE: ह र घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी… आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन पर दिया जोर

रेप के प्रयास में महिला की हत्या

पुलिस हिरासत में राहुल ने बताया कि महिला उसके ऑटो में बैठकर बाजार से घर जा रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसका महिला ने विरोध किया। जिससे युवक बुरी तरह भड़क गया और उसने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी।

READ MORE: बीए’ सीरीज की अपार सफलता के बाद अब आ रही है ‘एम ए प्रीवियस’, 7 नवंबर को होगी रिलीज,दीपक साहू और राज वर्मा की जोड़ी मचाएगी धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *