रायपुर। आगामी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पीएम मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे है। इस दौरान पीएम मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ करेंगे
हिंदुस्तान का हृदय छत्तीसगढ़
सीएम साय ने एक्स पर लिखा कि हिंदुस्तान का हृदय, माता कौशल्या का मायका, प्रभु श्रीराम का ननिहाल, समृद्ध, श्रमशील और युवा छत्तीसगढ़ 25 वर्षों के स्वर्णिम यात्रा का “रजत महोत्सव” मनाने जा रहा है। इस अविस्मर्णीय अवसर का गौरव बढ़ाने छत्तीसगढ़ मे विकसित भारत के प्रवर्तक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है।
नए विधानसभा भवन का होगा लोकार्पण,
आइए, 1 नवम्बर 2025 को साक्षी बनें नए छत्तीसगढ़ की उस ऐतिहासिक क्षण के, जब प्रधानमंत्री जी करेंगे, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ और रजत महोत्सव में पहुंचकर विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित। छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा पर प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
