हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां प्रेमिका से मिलने गई प्रेमी की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी जैसे ही प्रेमिका को लगी तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते उसे परिजनों ने देख लिया और तुरंत अस्पताल रेफर किया।
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या
यह पूरा मामला जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ का मामला है। जहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बेरहम ग्रामीण यहीं नहीं रूके और प्रेमी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना आग की तरह फैल गई और प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठाया।
READ MORE: UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 PCS अफसरों का हुआ तबादला, जानें कौन कहां हुआ तैनात
बताया जा रहा है कि प्रेमी के मौत की खबर सुनते ही युवती बुरी तरह टूट गई और गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे समय रहते परिजनों ने देख लिया और आनन फानन में अस्पताल रेफर किया। जहां युवती की हालक नाजुक बताई जा रही है।
