UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 PCS अफसरों का हुआ तबादला, जानें कौन कहां हुआ तैनात

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने 27 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक अरुण कुमार सिंह अपर आयुक्त मुरादाबाद बनाए गए है। निरंकार सिंह ADM वित्त राजस्व बाराबंकी और अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए है। जबकि पंकज वर्मा सचिव मुरादाबाद प्राधिकरण और विनीत उपाध्याय ADM वित्त राजस्व बागपत बनाए गए है।

जानें कौन कहां हुआ तैनात

  • अविनाश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बने
  • राजकुमार द्विवेदी अपर आयुक्त मिर्जापुर बने
  • विवेक कुमार अपर आयुक्त वाराणसी बने
  • गोविंद मौर्या प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल लखनऊ
  • अमित कुमार अपर नगर आयुक्त वाराणसी बने
  • आशीष कुमार सिंह सचिव मथुरा वृंदावन प्राधिकरण
  • विजय कुमार मिश्र ADM न्यायिक कन्नौज बने
  • देवेंद्र सिंह एडीएम वित्त राजस्व कन्नौज बने
  • विकास धर सहायक नगर आयुक्त सहारनपुर बने
  • श्रद्धा चौधरी सहायक निदेशक राज्य सम्पत्ति निदेशालय
  • अरविंद कुमार सिंह उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ
  • ज्योति एडीएम प्रशासन गाजियाबाद बनीं
  • विनय पांडेय नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बने
  • किंशुक श्रीवास्तव एडीएम नगर अलीगढ़ बने
  • संगीता देवी एडीएम प्रशासन मुरादाबाद बनीं
  • अरविंद द्विवेदी ADM न्यायिक फिरोजाबाद बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *