‘गौमाता की सेवा का प्रण लें…’, CM साय ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा, प्रदेश के खुशहाली की कामना

रायपुर। आज पूरे देश में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की जा रही है। इसी बीच प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय ने भी अपने पूरे परिवार के साथ गृह ग्राम बगिया में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अन्नकूट की परंपरा के अंतर्गत विविध व्यंजन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित किए गए और गोसेवा का संकल्प लिया गया।

लोकमंगल की कामना

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पर्वत की प्रतीक स्वरूप की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवारजन के साथ मिलकर हमने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही आज अन्नकूट की परंपरा के अंतर्गत विविध व्यंजन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित किए गए और गोसेवा का संकल्प लिया गया।

READ MORE:छग में खूनी खेल: घर के बाहर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, महिला को मारकर जंंगल में फेंका

गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गोवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब भी इस दिन प्रकृति और गौमाता की सेवा का प्रण लें, ताकि हमारा प्रदेश सदैव संपन्न, समृद्ध और शांतिपूर्ण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *