Happy Birthday सनी देओल, 80 के दशक के सबसे सफल हीरो, इनके सामने SRK और सलमान भी फेल

Sunny Deol Biography: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे है। 80 के दशक में अपने अभिनय के करियर का आगाज करने वाले सनी देओल ने पिछलों चार दशक में लगभग हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है। एक्शन लेकर कॉमेडी सनी देओल का कोई जवाब नहीं है। 90 के दशक में सनी हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े हीरो बने। अमिताभ के एंग्री यंग मैने हीरोज्म को सनी नेक्सट लेवल तक लेकर गए। जिसके कारण आज उनकी गिनती हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े एक्शन हीरो के रूप में होती है।

अजय सिंह देओल असली नाम

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उनके पिता धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों के एवरग्रीन हीरो रहे जबकि उनकी मां प्रकार कौर एक हाउस वाइफ है। बचपन से वो काफी शर्मीले स्वभाव के थे और उनका असली नाम सनी नहीं बल्कि अजय सिंह देओल (Sunny Deol Biography) है। फिल्मो में डेब्यू करने के बाद उनका नाम सनी देओल रखा गया। आज फैंस उन्हें इसी नाम से जानते है। अपने चार दशक से भी लंबे चौड़े फिल्मी करियर में उन्होंने ज्यादातर एक्शन फिल्मों में ही काम किया।

बेताब फिल्म से किया डेब्यू

सनी देओल ने साल 1983 की फिल्म बेताब से लीड हीरो के तौर पर डेब्य किया। राहुव रवैल के निर्देशन में बनी बेताब 5 अगस्त 1983 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही इस फिल्म (Sunny Deol Biography) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। सनी देओल की एंट्री धमाकेदार तरह से हुई। फिल्म में उनकी जोड़ी अमृता सिंह के साथ जमी। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। बेताब के सारे गाने सुपरहिट रहे लेकिन जब हम जवां होंगे… नाम का गाना एवरग्रीन है। जिसे आज भी सुना जाता है।

अर्जुन ने बनाया एक्शन हीरो

बेताब से डेब्यू करने के बाद सनी ने मंजिल-मंजिल, सोनी महिवाल जैसी रोमांटिक फिल्मो में काम किया। इसी दौरान 20 अप्रैल 1985 से सनी देओल की अर्जुन नाम की फिल्म रिलीज हुई। जिसने पहली बार सनी देओल (Sunny Deol Biography) को एंग्री यंगमैन के किरदार में पेश किया। फिल्म में अर्जुन नाम का नौजवान भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ता है। जिसे फैंस ने हाथों हाथ लिया। इसी फिल्म ने सन को बतौर एक्शन हीरो के रूप में पसंद किया जाना लगा।

घायल ने बदली किस्मत

अर्जुन के बाद सनी देओल ने त्रिदेव, यतीम, राम अवतार, पाप की दुनिया जैसी ढेरो एक्शन फिल्मों में काम किया। जिसे लोगों ने पसंद किया लेकिन अभी भी सनी का असली अवतार आना बाकी था। साल 1990 में एक नए डायरेक्टर को साथ लेकर धर्मेंद्र ने सनी को लेकर एक (Sunny Deol Biography) फिल्म बनाई। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों के जुबां पर सिर्फ एक ही नाम थी घायल.. घायल उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इसी फिल्म ने सनी के संवाद को घऱों-घर मशहूर कर दिया। घायल के बाद सनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *