Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat:दिवाली 2025 के मौके पर आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन राण की फिल्म एक दूसरे से टकराने वाली है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। गाने, टीजर और ट्रेलर भी आ गया है। जिसको लेकर फैंस और मेकर्स के बीच जंग छिड़ गई है। Thamma और EK DEEWANE KI DEEWANIYAT के प्रोड्यूसर स्क्रीन को लेकर एक दूसरे के साथ भिड़ गए है।
हर्षवर्धन राणे ने फिर से चमके
EK DEEWANE KI DEEWANIYAT की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में दिखाई देने वाले है। अभी तक फिल्म से जुड़ा जितना भी प्रमोशनल कंटेट आया है, वो फिल्म की हाइप बनाने में कारगार साबित हुई है। हर्षवर्धन राणे और सोनम की केमेस्ट्री टीजर और ट्रेलर लेवल में फायर लग रही है। यह फिल्म तगड़ी कमाई कर सकती है।
आयुष्मान की फिल्म की हाइप कमजोर
वहीं अगर थामा फिल्म की बात की जाए को यह दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। जिसके एक दो गाने को छोड़ दे तो टीजर और ट्रेलर ने लोगों को कुछ कास इंप्रेस नहीं किया है। रश्मिका और आयुष्मान खुराना की केमेस्ट्री कुछ खास जम नहीं रही है। फिल्म का ट्रेलर भी पूरी तरह से फ्लैट है। जिसमें न तो हॉरर दिखता हैा और न ही कॉमेडी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत थामा पर भारी पड़ सकती है। अगर फिल्म की कहानी थोड़ी बहुत भी अच्छी निकली तो यह सैयारा जैसा कलेक्शन कर सकती है। हालांकि थामा फिल्म को कम नहीं समझा जा सकता है। टीजर और ट्रेलर लेवल पर फिल्म कुछ खास नहीं लग रही है लेकिन फिल्म सरप्राइज कर सकती है। खैर दोनों फिल्मों को लेकर ठीक ठाक बज मार्केट में देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ की खबरें सबसे तेज पाने के लिए हमारे साथ जुड़े
👇🏼👇🏼👇🏼
https://chat.whatsapp.com/LIaXPjzB1nu8c9pyDC3Uqs?mode=r_c
