5 से 10 हजार ले लो और… अस्पताल में नर्सों से अधेड़ ने की छेड़छाड़, नर्सिंग स्टाफ ने कर दी पिटाई

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित CMI हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टॉफ के साथ अश्लीलता करने वाले एक तीमारदार की नर्सो ने पिटाई कर दी। वीडियो में सुना जा रहा है की आरोपी ऑफर कर रहा था 5 से 10 हज़ार ले लो.. मेरे साथ चलो.. आदि आदि। दूसरी नर्स कह रही है की हम यहा जॉब करने आए है, ऐसी तैसी कराने नहीं।

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स अधेड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। वहीं कुछ लोग पूरे मामले की पारदशी से जांच करने की बात कह रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने किसी परिचित के साथ अस्पताल आया था।

नर्सों ने कर दी अधेड़ की पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक अधेड़ व्यक्ति का पहचान का एक मरीज अस्पताल में एडमिट है। देर रात वह ड्यूगी में लगी नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी करने लगा। जिसका नर्स ने विरोध किया। इसके बावजूद वह नहीं माना और लगातार भद्दे कमेंट करने लगा। जिसके बाद नर्सों ने उसकी क्लास लगा दी।

देखें Video:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *