सड़क पर बिछ गई लाशें: तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोगों की मौके पर मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी

यह पूरा मामला जिले के अटरिया थाना क्षेत्र का है। जहां एंबुलेंस मरीज को लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। इस दौरान गाड़ी टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी और उसमें सवार तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी महिला की भी जान चली गई। जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर है।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल बच्ची को पास के अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *