Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है। जनसुराज और जेडीयू के बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है। पहली सूची सामने आने के बाद यह क्लियर हो गया है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझा चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा विधानसभा सीट से और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान कदवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

नीतिश और तेजस्वी के बीच असली मुकाबला

कांग्रेस और तेजस्वी यादव की पार्टी बिहार में एनडीए को टक्कर देने वाली है। नीतिश कुमार की पार्टी और भाजपा दोनों 101 Bihar Elections 2025 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लोजपा को भी 20 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। जन सुराज सभी सीटों में चुनाव लडे़गी। ओपी राजभर की सुभासपा भी मैदान में उतर चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी को बिहार की जनता चुनती है।

देखें लिस्ट:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *