IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, नाम जानकर पगला जाओगे

IPL 2026 का आगाज होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा फैसला लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले टीम ने अपने सहयोगी स्टाफ में अहम बदलाव और नियुक्तियाँ की हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को टीम का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कार्ल डेनियल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने केन विलियमसन के अलावा इंग्लैंड के प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेटर कार्ल डेनियल क्रो को स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया है। दोनों ही अनुभवी क्रिकेट विशेषज्ञ टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और बॉलिंग कोच भरत अरुण के साथ मिलकर आगामी सीजन के लिए टीम की तैयारी और प्रदर्शन को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

105 टेस्ट मैचों में 9,276 रन बनाए

बता दें कि न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी केन विलियमसन अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। केन विलियमसन ने शानदार करियर में उन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 9,276 रन बनाए हैं, जिनमें 33 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 173 एकदिवसीय मैचों में 49.2 के औसत और 81.7 के स्ट्राइक रेट के साथ 7,235 रन बनाए हैं, जिनमें 15 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं

वहीं 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123.1 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 2,575 रन बनाए हैं, जिनमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। कार्ल क्रो ने 42 प्रथम श्रेणी मैचों में 695 रन बनाए और 60 विकेट लिए हैं एलएसजी से जुड़ने से पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ जुड़े थे, जहाँ उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी विशेषज्ञता से टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *