दंतेवाड़ा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदेश के दो जिलों से हत्या की वारदात सामने आई है। जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। पहला मामला दंतेवाड़ा जिले का है। जबकि दूसरा बिलासपुर जिले का है। इन दोनों घटना से इलाके में दहशत मच गया है।
युवक की बेरहमी से हत्या
पहला मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है। जहां बहनार गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सुबह जब परिजन सोकर उठे तब उन्हें सारी वारदात के बारे में पता चला।
READ MORE: इसका तो मर्डर किया गया है…! खून से लथपथ मिली लाश, शरीर पर है चोट के कई निशान
छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं दूसरी घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना के अंतर्गत आने वाले खूंटाघाट बांध के पास का है। जहां झाड़ियों के बीच एक महिला की अधजली लाश मिली है। अज्ञात आरोपियों ने पहले महिला का मर्डर किया फिर पहचान छिपाने की कोशिश में उसकी लाश में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
