Jolly LLB 3 Trailer Review: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे थे। जॉली एलएलबी वन औऱ टू ने लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन किया था। ऐसे में इसके तीसरे पार्ट ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी।
ट्रेलर ने किया निराश
Jolly LLB 3 Trailer Review: इन सब के बीच इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया। जिसे आप एक ठीक ठाक ट्रेलर कह सकते है। तीन मिनट से 6 सेकंड लंबा यह ट्रेलर कहीं न कहीं आपकी उम्मीदों को कम करने का काम करता है। इस ट्रेलर में एक भी हाई मूवमेंट नहीं है। अक्षय और अरशद बीच-बीच में लोगों को हंसाने का काम करत है लेकिन इसमें फिल्म का मुख्य ह्यूमर गायब है।
फिल्म से फैंस को भारी उम्मीदें
Jolly LLB 3 Trailer Review: जॉली एलएलबी 3 को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया है। इसमें अक्षय और अरशद वारली लीड रोल में दिखाई दे रहे है। अमृता राव हुमा कुरैशी, और सौरभ शुक्ला इस फिल्म का हिस्सा है। जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल है। ट्रेलर ने लोगों को निराशा किया है लेकिन फिल्म से अभी भी उन्हें उम्मीदें है।
