Raipur Dead Body Found: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक के शव मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और छानबीन में जुट गई। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
फंदे से लटकता मिला शव
Raipur Dead Body Found: यह पूरा मामला जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जहां, ज्ञान-गंगा स्कूल के ठीक पीछे एक पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने इसे देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंच विधानसभा पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
छानबीन में जुटी पुलिस
Raipur Dead Body Found: विधानसभा पुलिस आस-पासे लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवकी मौत कब और किस परिस्थिति मे हुई। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
Raipur Dead Body Found: बताया जा रहा है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्ती के बाद परिजनों को सूचित करके आगे की कार्रवाई की जाएगी
