Mohit Suri Top 5 Film:सिनेमाघरों में मोहित सूरी नई फिल्म सैयारा धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में गदर मचा दिया है। दो हफ्तो मे ही ये फिल्म 300 करोड़ के पास पहुंच गई है। सैयारा मोहित सूरी के करियर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने उन्हें एक बार फिर से टॉप डायरेक्टर में शुमार कर दिया है।
एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन
Mohit Suri Top 5 Film: इससे पहले उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया है। जिनमें में से तीन चार फिल्में फ्लॉप रही है। आधा दर्जन फिल्में सुपरहिट रही है। बाकि सभी फिल्मे एवरेज और सेमीहिट साबित हुई है। सैयारा से पहले उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म एक विलेन थी। जिसने दुनियाभर से 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
आवारापन सबसे क्लासिक फिल्म
Mohit Suri Top 5 Film: आवारापन उनके करियर की सबसे क्लासिक फिल्म मानी जाती है। जिसे उस टाइम लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया लेकिन आज हर कोई इस फिल्म का दीवाना है। इमरान हाशमी को जन्नत के बाद अगर किसी फिल्म के लिए याद किया जाता है, तो वह अवारापन ही है। मोहित ने ढेर सारी फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसकी सारी जानकारी नीचे दिए गए वीडियो में है।
