Mahavtar Narasimha Collection:सिनेमाघर में महावतार नरसिम्हा नाम की फिल्म धूम मचा रही है। इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह एक एनिमेटेड फ़िल्म है इसके बावजूद इसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हिंदी मार्केट में भी इस पिक्चर का अच्छा खासा बस देखने को मिल रहा है।
Mahavtar Narasimha Collection : महा अवतार नरसिम्हा बेसिकली एक साउथ इंडियन फिल्म है।जिसे केजीएफ और कांतारा जैसी सफल फिल्में बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म ने बनाया है। सैयारा जैसी सुपरहिट फिल्म से टक्कर मिलने के बावजूद यह फिल्म धूम मचा रही है।
शुरुआती दो दिनों में ही इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन इस फिल्म ने हिंदी मार्केट में एक करोड़ चालीस लाख की (Mahavtar Narasimha Collection) कमाई की । वहीं दूसरे दिन इस पिक्चर ने 3 करोड़ बीस लाख आसपास का कलेक्शन किया। शुरुआती 2 दिनों में फिरने 4 करोड़ 60 लाख के आसपास की कमाई कर ली है।
