हरेली के दिन घर से निकला था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सड़क किनारे मिली लाश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पूर्व सरपंच के बेटे की लाश सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। युवा हरेली के दिन घर से निकला था और आज उसका शव मिला है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के नैला उप थाना क्षेत्र का है। जहां सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे का सड़क किनारे लाश मिला है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजन भी भागे चले आए। ‌ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के निशान है। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगार रही है। साथ ही युवक के माता-पिता से पूछताछ भी कर रही है। सभी को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *