क्या शाहरुख, क्या सलमान, अहान पांडे की सैयारा ने सबको पछाड़ा, कमाई जानकार नहीं होगा यकीन

मनोरंजन। सिनेमाघरों में अहाने पांडे की नई फिल्म सैयारा धूम मचा रही है। इस फिल्म को चारो ओर से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के साथ ही इसने ताबड़तोड़ कमाई करना शूरू कर दिया। मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को युवा काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। इसके कलेक्शन भी आसमान छू रहे है।

चार दिन में 100 करोड़

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक सैयारा ने शुरूआती तीन दिनों में ही 84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो अपने आप में बहुत बड़े नंबर है। अपने चौथे दिन भी यह फिल्म 17 से 19 करोड़ के बीच की कमाई करने वाली है। इसी के साथ अहाने पांडे की फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अहान पाडे और अनीता पड्डा अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए है। आज के दौर में बड़े बड़े सुपरस्टार की फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने में स्ट्रगल कर रही है। ऐसे समय में डेब्यूटेंट एक्टर की फिल्म ने चार दिनो में ही यह कारनामा कर दिया। मोहित सूरी का डायरेक्शन और लीड कलाकारों का अभिनय इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *