रणवीर सिंह के सामने प्रभाष ने टेके घुटने, द राजा साहब की रिलीज डेट बदली

मनोरंजन। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म द राजा साहब को लेकर चर्चा में है। फैंस काफी लंबे टाइम से इसका इंतजार कर रहे हैं । हाल ही में इस फिल्म का टीजर आया है। जिसमें फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई थी।

5 दिसंबर को होने वाली थी रिलीज

द राजा साहब को मेकर्स 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज करने वाले थे लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म को फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। जी हां दोस्तों इस फिल्म को पहले भी दो बार पोस्टपोन किया जा चुका है। पहले यह फिल्म अप्रैल महीने में आने वाली थी लेकिन सनी देओल की फिल्म जाट के चक्कर में इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

Read More: रणवीर को कच्चा चबा जाएंगे एक्टर, Dhurandhar का टीजर देखकर पागल हो जाओगे

अब खबर आ रही है की प्रभास की इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है। 5 दिसंबर को ही शाहिद कपूर की एक फिल्म आने वाली है । साथ ही इसी दिन रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर भी आ रही है । ऐसे में मेकर्स अपने इस फिल्म को किसी अन्य फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते हैं । जिसके चलते एक बार फिर प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *