मनोरंजन। रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का धमाकेदार टीजर आ गया है। इस फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों के बीच काफी ज्यादा उत्सकुता है। रणवीर सिंह का एक्शन अवतार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के टीजर में वो सब कुछ नजर आ रह है, जो इसे साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बना सकती है।
आदित्य धर ने किया निर्देशन
धुरंधर फिल्म का बजट 150 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बेहतरीन वॉर ड्रामा फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है। आदित्य पिछले तीन साल से इस फिल्म में काम कर रह थे। टीजर का एक-एक शॉट उनकी इस मेहनत को दर्शाने का काम करता है। यह फिल्म उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है।
Read More: बॉर्डर 2 से धमाल मचाएंगे सनी देओल, trailer देखकर मजा आ जायेगा…
संजय और अक्षय भी आएंगे नजर
रणवीर की इस मेगा बजट फिल्म में उनके साथ हिंदी सिनेमा के चार दिग्गज अभिनेता दिखाई देने वाले है। जिनमें संजय दत्त, अक्षय खन्रा, आर माधवन और अर्जुन रामपाल का नाम शामिल है। टीजर में इन चारों का धांसू लुक रिवील किया गया है। चारो ही एक्टर किसी भी मामले में एक-दूसरे से कमतर नजर नहीं आ रहे है।
