मनोरंजन। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे है। इस फिल्म का निर्देशन केसरी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग सिंह ने किया है।
सनी के साथ वरूण भी आएंगे नजर
बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ-साथ वरूण धवन, दिलीजत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स दिखाई देने वाले है। फैंस के बीच इस फिल्म का भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का पहला पार्ट काफी ज्यादा सफल रहा था। ऐसे में इसके दूसरे पार्ट से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें है।
250 करोड़ से ज्यादा फिल्म का बजट
सनी देओल की इस फिल्म को 250 करोड़ के ज्यादा के बजट के साथ बनाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए सनी को भारी भरकम फीस मिली है। बॉर्डर 2 को साल 2026 के गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
साल 1997 में आया था पहला पार्ट
बॉर्डर 2 का पहला पार्ट साल 1997 में रिलीज हुआ था। जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आए थे। उनकी डॉयलाग डिलवरी को आज भी लोगों काफी ज्यादा पसंद करते है। सनी के साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्राफ, सुरेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा थे।
