अय्याशी के लिए पति की बलि… प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने करा दिया पति का मर्डर, दोस्त ही निकला कातिल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परीक्षितगढ़ पुलिस ने राहुल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। राहुल की हत्या सात जन्म तक साथ निभाने वाली पत्नी और सुख दुख में साथ देने का वादा करने वाले दोस्त ने किया। जी हां दोस्तों राहुल को उसकी पत्नी और उसके जिगरी अजय ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया।

पति के दोस्त के साथ महिला का प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि राहुल की पत्नी अंजलि का उसके जिगरी दोस्त अजय के साथ अवैध संबंध था।बीते डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसकी जानकारी उसे लग गई थी। इसी बीत को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पति उसे प्रेमी से न मिलने की बात करता लेकिन पत्नी हर बार उसके विश्वास का गला घोंट देती थी। आखिरकार हवस और प्यार के बीच महिला ने हवस को चुनी और पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

प्यार की राह में पति बन रहा था कांटा

बताया जा रहा है कि राहुल और अजय की गहरी दोस्ती थी। इसी कारण अक्सर अजय राहुल के घर जाया करता था। इसी दौरान अजय और अंजलि की मुलाकात हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों बातचीत शुरू हुई और बाद में प्यार में तब्दील हो गई। इसी प्यार की राह में राहुल रोड़े डाल रहा था। जिसके चलते अंजलि और अजय ने मिलकर राहुल की बेरहमी से हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *