पति बना हैवान, पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, इस बात से था नाराज

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।

पति ने घोंट दिया पत्नी का गला

बताया जा रहा है कि बिजनौर में अंकित नाम के युवक का विवाह रितु नाम की युवती से हुआ था। रितु का एक हाथ बीमारी के चलते नहीं उठ पाता था। जिसके चलते महिला उस हाथ किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं कर पाती थी। जिसके चलते उसकी पति आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

READ MORE: हद है भाई… वॉट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इसी बात को लेकर दोनों का अक्सर विवाद होता था। कहा जा रहा है कि घटना के दिन भी इसी चीज को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि अंकित ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। रितु चीखती रही लेकिन हैवान ने उसकी एक ना सुनी और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। इधर, घटना के बाद रितु के दो बच्चे अनाथ हो गए।

READ MORE: बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, सीएम विष्णु देव साय ने लिया संज्ञान, जानिए क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *