संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवादित बयान दिया है। सपा सांसद के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। जियाउर्रहमान बर्क ने साफ शब्दों में कहा कि वह ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाते क्योंकि इसके कुछ शब्द उनके मजहब के खिलाफ हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि न उनके दादा ने इसे गाया और न ही वह खुद इसे गाते हैं, और इससे उनकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
हमारी बुजुर्गों ने देश के लिए कुर्बानियां दी
जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे बुजुर्गों ने कुर्बानियां दी है। हमारी देशभक्ति पर कोई भी किस प्रकार का सवाल नहीं उठा सकता है। हम ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगाम मानते और खड़े होकर बड़े सम्मान के साथ इसे गाते भी है। ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रगीत है, और इसे गाने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता।
READ MORE: मेरा मन पति के साथ नहीं… पत्नी ने खुद ही बताई अपनी प्रेम कहानी, फिर पति ने कराई पत्नी की शादी
ये हमारा संवैधानिक अधिकार
सपा सांसद बर्क ने कहा कि वंदे मातरम्’ में कुछ ऐसे शब्द हैं जो उनके मजहब के खिलाफ जाते हैं। बर्क ने आगे कहा कि हम केवल अल्लाह की इबादत करते हैं और किसी अन्य को सजदा नहीं कर सकते। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है कि वे अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्णय लें।
