गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां एक बीएसए रिश्वत मांगने के मामले में बुरी तरह फंस गए है। बताया जा रहा है कि भ्रष्ट अधिकारी ने फर्नीचर सप्लाइ में 2.25 करोड़ रूपए रिश्वत मांगी। उसने 39 लाख रूपए रिश्वत राशि बतौर एडवांस भी लिया। बीसीए और 2 समन्वयक पर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं।
2.25 करोड़ की मांगी थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि गोंडा बीएसए अतुल तिवारी ने फर्नीचर सप्लाई में 2.25 करोड़ रुपए रिश्वत मांगी थी। बीएसए ने 30 लाख रूपए एडवांस भी ले लिए थे। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसके साथ 2 और समन्वयक भी थी। जिनके खिलाफ भी एफआईआर करने का फरमान जारी किया गया है।
READ MORE: पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर… सगी ताई ने बदले की आग में कर दी मासूम की हत्या, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश..
तीन अफसरों पर केस दर्ज
आपको बता दें कुल 564 विद्यालयों में फर्नीचर की सप्लाई की जानी थी। बीएसए अतुल तिवारी, विद्याभूषण मिश्र औऱ प्रेमशंकर मिश्र सिंडिकेट चला रहे थी। भष्ट अधिकारी यहीं नहीं रूके और रिश्वत की बची राशि न मिलने पर बल्कैलिस्ट भी कर दिया। इस संबंध में फर्म के एमडी मनोज पांडेय ने अदालत में सबूत दिए हैं।
