मनोरंजन । सुपरस्टार सनी देओल के फैंस उनकी नई फिल्म लाहौर 1947 का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस फिल्म के बारे में एक भी अपडेट निकल कर सामने नहीं आई है। साल 2024 की शुरुआत में ही इसकी शूटिंग कंप्लीट हो गई थी।
जनवरी में होनी थी रिलीज
लाहौर 1947 साल 2025 के जनवरी महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। उसके बाद इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो गया। चुंकि यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान पर आधारित है। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।
Read More: सावन का दूसरा सोमवार आज: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या कहा
कोई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल की फिल्म अक्टूबर या फिर नवंबर महीने में रिलीज हो सकती है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा कि हम स्कूलों को अक्टूबर महीने में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वही सनी देओल इस फिल्म को बॉर्डर 2 के बाद रिलीज करना चाहते हैं। जिसके चलते इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।
