मौत का तांडव… चलती बस में लगी आग, 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत,

Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बड़ा हादसा हो गया। जहां चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चलती बस में लगी आग

बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। इसी दौरान चिन्नाटेकुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर बाइक में टक्कर हुई। जिसे बाइक बस (Kurnool Bus Accident) के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। जिससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई।

बुरी तरह जले शव

पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे। जिनमें कई लोग जए गए। जबकि 19 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें आनन फानन में कुर्नूल (Kurnool Bus Accident)सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *