‘पंजीयन नहीं होगा तो किसान धान कैसे बेचेंगे…’, भूपेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- छग में बहुत बुरी स्थिति होने वाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के धान का निराकरण अभी हुआ नहीं है। राइस मिल को जो धान दिए हैं, उसका चावल अभी जमा नहीं हुआ है। पिछले साल का ही धान अभी तक संग्रहण केंद्र में भरा हुआ है।

धान में बालियां निकलने लगी हैं

भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल के धान के लिए अधिक समय नहीं बचा है, अर्ली वैरायटी के धान में बालियां निकलने लगी हैं, तो धान खरीदी इस साल प्रभावित होगी। दूसरी तरफ यूरिया की कमी और बिजली कटौती और तीसरी तरफ अब किसानों का पंजीयन नहीं हो रहा।

भूपेश बघेल का आरोप है कि पंजीयन को लेकर कई दिक्कतें भी हैं। ऐसे में बहुत बुरी स्थिति होने वाली है, पंजीयन नहीं होगा तो किसान धान कैसे बेचेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *