उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों लिया ये फैसला

Jagdeep Dhankhar Resigned : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए धड़कन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है।

राष्ट्रपति का किया धन्यवाद

जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके सौहार्द पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्री परिषद का भी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

बता दे कि उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने साल 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया था। उनका जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में 18 मई 1951 को हुआ था। जगदीश धनकर देश के तीसरे ऐसे उपराष्ट्रपति बन गए जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *