किसानों के लिए खुशखबरी: भाजपा सरकार ने बड़ाए फसल के दाम, 3 हजार करोड़ का मिलेगा अतिरिक्त लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी के निर्णय अनुसार अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 390 प्रति क्विंटल तय किया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

किसानों के लिए बड़ा उपहार

योगी सरकार का यह निर्णय किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि प्रदेश के गन्ना किसान लगातार मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। हाल ही में जब हरियाणा सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ोतरी की तो उत्तर प्रदेश के किसानों की मांग पहले से तेज हो गई थी। जिसके बाद योगी सरकार ने अगैती प्रजाति के गन्ने और सामान्य प्रजाति के गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की है।

बता दें कि इससे पहले पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले 25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी। उस समय सामान्य प्रजाति का 340 प्रति क्विंटल और अगैती प्रजाति का मूल्य 350 रूपए प्रति क्विंटल तय हुआ था। उसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अगैती प्रजातियों के मूल्य में 20रूपए की वृद्धि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *