Bareilly Accident: जिले में धनतेरस की खुशियों के बीच मातम छा गया। जिले के बीसलपुर रोड पर ओवरटेक करने के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहरा मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बस और वैन के बीच जोरदार टक्कर
यह पूरा मामला जिले के भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड का है। जहां एक तेज रफ्तार बस और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सवार 2 लोगों (Bareilly Accident) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई।
वैन के उड़े परखच्चे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया (Bareilly Accident) कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और कटर से काटकर शव को बाहर निकाल गया।
