42 का दूल्हा 33 की दुल्हन… सुहागरात की रात दूल्हे की हुई मौत, मातम में बदली खुशियां

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां शादी के कुछ ही घंटे के बाद दूल्हें की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन अपने पति की मौत की खबर सुन बेहोश हो गई।

दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि अमरोहा में निकाह के एक घंटे बाद ही दूल्हा जैसे ही दुल्हन के रूम मे पहुंचा। रात के 2 बजे दूल्हे परवेज (42) की अचानक हालत बिगड़ी और उससे आनन फानन में अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, दुल्हन सायमा अपने शौहर परवे की मौत की खबर सुन बेहोश हो गई।

रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी।

परिजनों ने बताया कि दूल्हें के माता पिता की पहले ही मौत हो गई थी। परिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से परवेज ने 42 की उम्र में शादी रचाई लेकिन उसकी मौत हो गई। घर में चारों ओर खुशी का माहौल थे। सुबह उसके रिशेप्सन की तैयारियां चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *