रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया।

बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की हालत गंभीर

यह पूरा मामला जिले के मिलक थाना क्षेत्र का है। जहां रेवड़ी कला गांव के पास एक अज्ञात डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

READ MORE: अय्याशी के लिए पति की बलि… प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने करा दिया पति का मर्डर, दोस्त ही निकला कातिल

छानबीन मे जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति का इलाज चल रहा है। अज्ञात डंपर की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *