‘आज के समय में 100 में से केवल 2-4 लड़कियां ही…’, संत प्रेमानंद महाराज के बयान पर बवाल, महिलाओं को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी

वृंदावन। अनिरूद्धाचार्य महराज के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज का एक बयान वायरल तेजी से वायरल हो रहा है। वृंदावन में एक बार फिर संतों के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

2-4 लड़कियां ही पवित्र बची है

प्रेमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा, “आज के समय में 100 में से केवल 2-4 लड़कियां ही पवित्र बची हैं।” उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले अनिरूद्धाचार्य महराज ने लड़कियों को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की थी। जिसके खिसाफ लोगों में भारी आक्रोश है। कई महिला संगठनों ने उनके बयान का विरोध किया। यूपी राज्य महिला आयोग ने तो अनिरूद्धाचार्य कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

देखें वीडियो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *