लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक कलयुगी पति ने सुपारी देकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
सुपारी देकर पत्नी की हत्या
बताया जा रहा है कि लखनऊ में राज गुप्ता अपनी पूजा के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर सम्पत्ति को लेकर विवाद होता था। पूजा पांच महीने की गर्भवती भी थी लेकिन आए दिन हो रहे पैसे के विवाद के चलते पति परेशान हो गया। फिर उसे पत्नी का मर्डर कराने का आईडिया आया और उसने शकील, अनीस,राजेश, सर्वेश को एक लाख रूपए की सुपारी दे दी।
READ MORE: रफ्तार ने छीनी जिंदगी, बेकाबू ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगों की मौत
छानबीन के दौरान पता चला कि पूजा भी अपने पहले पति की हत्या कर चुकी थी। पति के हत्या केस में उसे तीन साल जेल में रहना पड़ता था। जेल से रिहा होने के बाद ही उसने राजू से शादी की थी। राजू ने आरोप लगाया कि पत्नी पूजा उसे बार-बार सम्पत्ति बेचकर पैसा देने की बात कहती थी। इसी चीज को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
