संभल। उत्तर प्रदेश संभल जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बहू से हुए विवाद के चलते ससुर ने बहू से हुए विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
चार पहले किया था प्रेम विवाह
बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार गुप्ता नाम के अधेड़ व्यक्ति के बेटे रोहित गुप्ता ने तकरीबन चार साल पहले घर परिवार के खिलाफ जाकर मुस्कान ठाकुर नाम की युवती से लव मैरिज की थी। लगभग सात महीने पहले संपत्ति बंटवारे को लेकर ससुर और बहू के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते श्रवण कुमार अलग रहता था।
READ MORE: पत्नि के प्रेमी की हत्या… पति के सामने ही बीवी के प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, गुस्साए हसबैंड ने कर दिया मर्डर
छानबीन में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन श्रवण की बहू एकाएक उसके दुकान पहुंची और जमकर गाली गलौज करने लगी। इस दौरान उसने चिल्लाकर कहा कि हमें प्रॉपटी में हिस्सा चाहिए… मर क्यों नहीं जाते ? बताया जा रहा है कि भरे बाजार में हुए अपमान को श्रवण कुमार सह नहीं पाए और जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अब पुत्र रोहित ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
