सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां, BJP के अम्बेहटा मण्डल उपाध्यक्ष धर्म सिंह कोरी(65) की रात मे सोते समय सिर के बीच मे गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह बहू चाय लेकर पहुंची तो उसे गोली लगी लाश मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मालमे की छानबीन कर रही है।
गोली की आवाज तक सुनाई नहीं दी
यह पूरा मामला जिले के नकुड के डिडौली गांव की है। जहां भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी(65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धर्म सिंह कोरी का बेटा भी पार्टी में मंडल महामंत्री के पद पर है। हत्या किसने और क्यों की? इसकी जांच कर रही है। गोली चलने की आवाज़ परिवार के किसी सदस्य को न आना इस हत्या की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बना रहा है।
READ MORE: हवस के लिए उजाड़ दिया परिवार… प्रेमी के खातिर पत्नी ने कर दी पति की हत्या, अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही भाजपा नेता के परिजनों से पूछताछ कर रही है कि उनका कोई पारिवारिक दुश्मन है या नहीं। पुलिस उनके राजनीतिक कड़ी को भी गहनता से छानबीन कर रही है।
