रफ्तार ने छीनी जिंदगी, बेकाबू ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगों की मौत

Saharanpur Tractor Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां किसानों से भरी एक ट्रैक्टर एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक किसान और दो मजदूर की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

तीन लोगों की मौत

यह पूरा मामला जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ का है। जहां देर रात किसान टैक्टर में सवार होकर किसी काम के लिए जनता रोड की ओर गए थे। वहां से लौटते समय ट्रैक्टर अनियित्रित (Saharanpur Tractor Accident) हो गई और सड़क किनारे पांच से छ: नीचे खेत में पलट गई। इस हादसे में खुबनपूर निवासी शंभर (70), करण (40) और अपिन (25) की मौत हो गई।

READ MORE: शरण देने के बहाने लूटी इज्जत, राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म, घर से नाराज होकर निकली थी लड़की

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास रहने वाले ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

READ MORE: पत्नि के प्रेमी की हत्या… पति के सामने ही बीवी के प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, गुस्साए हसबैंड ने कर दिया मर्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *