शरण देने के बहाने लूटी इज्जत, राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म, घर से नाराज होकर निकली थी लड़की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां, घर से नाराज होकर निकली लड़की को युवक ने हवस का शिकार बनाया और शरण देने के बहाने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

शरण देने बहाने लूटी इज्जत

यह पूरा मामला जिले के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र का है। जहां खुर्दही बाजार इलाके में एक किशोरी फुफेरी बहन के साथ रहती थी। देर रात किसी बात को लेकर किशोरी नाराज हो गए और घर से निकल गई। इस दौरान रास्ते में मनोज साहू नाम के युवक ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया और शरण देने के बहाने होटल ले गया।

READ MORE: पत्नि के प्रेमी की हत्या… पति के सामने ही बीवी के प्रेमी ने की ऐसी डिमांड, गुस्साए हसबैंड ने कर दिया मर्डर

छानबीन में जुटी पुलिस

आरोप है कि मनोज साहू ने होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आधी रात युवक के साथ नाबालिग की होटल में एंट्री से होटल मालिक भी कानूनी पचड़े में फंस गया है। बिना आईडी जमा किये रूम देने सहित लापरवाही मे होटल मालिक भी फंस गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

READ MORE: मर क्यों नहीं जाते… बहू से हुए विवाद के बाद ससुर ने दी जान, सरेआम की थी बेइज्जती

..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *