Aaj Ka Rashifal: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भगवान विष्णु, बन सकते है कई बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी की तिथि है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। देश काल परिस्थिति और समय के अनुसार सभी राशियों के लोगों का भाग्य बदलता रहता है। आज का दिन मेष, मिथुन और वृषभ राशि के लोगों के लिए काफी ज्यादा शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों पर श्री हरि विष्णु कृपा बरसाने वाले हैं।

मेष राशि के लोगों के लिए काफी ज्यादा शुभ

मेष राशि: आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए काफी ज्यादा शुभ है। नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोगों के बिगड़े काम बन सकते है। व्यवसायी वर्ग के लोगों का सालों पुराना अटका काम बन सकता है। श्रीहरि विष्णु के मंदिर में पूजा करे और गौमता को रोटी खिलाए।

READ MORE: ‘मुख्यमंत्री आदिवासी कहने भर को हैं…’, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की आदिवासी विरोधी साय सरकार

मिथुन राशि: गुरूवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूरे विधि विधान के साथ लक्ष्मी पति विष्णु की पूजा अर्चना करें। पीला रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। बेवजह किसी कार्य में टांग अड़ाना आपको भारी पड़ सकता है।

READ MORE: इसका तो मर्डर किया गया है…! खून से लथपथ मिली लाश, शरीर पर है चोट के कई निशान

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि से भरा होगा। आपका सालों पुराना अटका काम बन सकता है। आपको कल के दिन नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपके घर में आज किसी सुख साधन के आने से आपको खुशी मिलेगी। यदि आपका कोई राजनीतिक संपर्क से है, तो उससे आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *