बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म De De Pyaar De 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे है। De De Pyaar De 2 का पहला भाग साल 2019 में आया था। जिसे फैंस कि ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला था। अजय और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। जिम्मी शेरगिल औक तब्बू ने भी फिल्म में गर्दा उड़ाया था।
De De Pyaar De 2 से अजय को उम्मीदें
अब De De Pyaar De 2 आ रही है। जिसे 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। जिसे लोगों की ओर से ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। पहले पार्ट की तुलना ट्रेलर में उतने ज्यादा कॉमेडी पंचेस नहीं है लेकिन ह्यूमर अभी De De Pyaar De जैसा ही है। इस बार फिल्म में मिजान जाफरी और आर माधवन की एंट्री हुई है।
READ MORE: यशराज ने टेके घुटने, WAR 2 की असफलता ने स्पाई यूनिवर्स को किया बर्बाद, FLOP के डर से ALPHA मूवी हुई पोस्टपोन
ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पांस
De De Pyaar De में जहां अजय देवगन अपनी फैमिली को रकुल से मिलाते है। वहीं दूसरे पार्ट में रकुल अजय को अपनी फैमिली से मिलाते है। अजय के घरावाले जैसे तैसे करके शादी के लिए तैयार हो गए लेकिन क्या रकुल के परिवार वाले अजय से रिश्ते जोड़ने के लिए तैयार होंगे या नहीं। इस दौरान जो कन्फ्यूजन और कॉमेडी होगी। यही इस फिल्म को हिट और फ्लॉप होनी राह तय करेगी।
