Tere Ishk Mein Box Office Collection: सिनेमाघरों में तमिल सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म Tere Ishk Mein रिलीज हो गई है। इस फिल्म को रिलीज के साथ ही मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। आनंद एल राय ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। जिसमें रोमांस, ड्रामा, रिवेंज और एग्रेसन का डबल डोज देखने को मिल रहा है। फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन इस फिल्म ने कहीं न कहीं लोगों को थोड़ा निराश किया है।
हिंदी मार्केट में मचाया धमाल
Tere Ishk Mein ने अपने पहले हिंदी मार्केट से तगड़ी ओपनिंग ली है। 5 करोड़ तो इसने एडवांस में ही टिकट बेच दिए थे। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श कि माने तो धनुष और कृति की रोमांटिक ड्रामा फिल्म (Tere Ishk Mein Box Office Collection) ने अपने पहले दिन 15.06 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भी फिल्म की एडवांस बुकिंग तगड़ी हुई है। दोपहर तीन बजे तक फिल्म ने एक लाख टिकट बेच दिए है।
तमिल में खराब ओपनिंग
ट्रेंड पंडितों कि माने तो Tere Ishk Mein में अपने दूसरे दिन Box Office पर कहीं ना कहीं 17 से 18 करोड़ के बीच का Collection करने जा रही है। रविवार को यह फिल्म 20 करोड़ की कमाई करेगी (Tere Ishk Mein Box Office Collection) और तीन दिनो में 50 करोड़ प्लस का कलेक्शन कर लेगी। तमिल में Tere Ishk Mein को कमजोर रिलीज मिला है। धनुष ने तमिल में इस फिल्म को प्रमोट भी नहीं किया है। जिसके चलते फिल्म के कलेक्शन पहले दिन डिजास्टर निकल कर सामने आई है।
