Son Of Sardaar 2 Trailer Review : अजय देवगन की मच अवेटेट फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। कोई इसे पहले ट्रेलर की तुलना अच्छा बता रहा है। वहीं कोई इसे औसत ट्रेलर करार दे रहा है लेकिन इन सब के बीच फिल्म को लेकर लोगों की उत्सकुता पहले ज्यादा बढ़ी तो जरूर है।
फिल्म की पूरी स्टोरी रिवील
Son Of Sardaar 2 Trailer Review : फिल्म के अगर दूसरे ट्रेलर की बात की जाए तो यह ठीक- ठाक है। ट्रेलर में सीधे तौर पर पूरी फिल्म की कहानी रिवील कर दी गई है। पहले ट्रेलर में स्टोरी के बारे में थोड़ा बहुट हिंट मिला था लेकिन दूसरे ट्रे्लर ने तो पूरी कहानी ही खोलकर रख दी। अजय देवगन कैसे पंजाब से विदेश आते है, उनका मृणाल ठाकुर से क्या कनेक्शन है। सारी चीजे फिल्म के मेकर्स ने दूसरे ट्रेलर में ही बता दी।
10 करोड़ की ओपनिंग लेगी फिल्म
Son Of Sardaar 2 Trailer Review : सन ऑफ सरदार 2 को लेकर एक मिनिमम बज देखने को मिल रहा है। एक सुपरहिट फिल्म का दूसरा भाग होने के बावजूद इस फिल्म की हाइप ग्राउंड लेवल पर कुछ खास दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी ज्यादा काम होने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म मुश्किल से 10 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली है। अगर फिल्म की स्टोरी लोगों को पसंद आई तो फिल्म की कमाई आसमान छू सकती है।
