तो क्या BORDER 2… सनी देओल की फिल्म को लेकर भयंकर क्रेज, क्या ट्रेलर से फिल्म का भविष्य तय होगा

Border 2 Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे है। अब तक इस फिल्म के तीन गाने आ चुके है। जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सनी देओल की ये फिल्म साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म बन सकती है।

2026 की पहली ब्लॉकबस्टर

बॉर्डर 2 में पहले पार्च के दो गानों को रिक्रिएट किया गया है। संदेश आते है को घर कब आओगे के नाम से बनाया गया है। इसमें मनोज मुंतशीर ने नए लाइन एड किया है। सोनू निगम, रूप कुमार राठौर के अलावा अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलीजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। जिसे फैंस कि ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक इस गाने को 82 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

READ MORE: Dhurandhar के आगे कोई टिक सकता है क्या ? रणवीर की फिल्म ने जवान और पुष्पा को पछाड़ा, बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

23 जनवरी को होगी रिलीज

वहीं तो चलूं गाने को जाते हुए लम्हों के नाम से रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं बीच-बीच में रूप कुमार राठौर की आवाज भी हमें सुनने को मिलती है। 23 जनवरी को फिल्म को रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया है। ट्रेलर आने के बाद ही फिल्म के असली हाइप के बारे में कुछ कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *