छत्तीसगढ़ी फिल्म इंड्रस्ट्री को बड़ा झटका: कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके दिग्गज अभिनेता का निधन, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Salim Ansari Passed Away: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंड्रस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आज सुबह मशहूर एक्टर सलीम अंसारी का निधन हो गया है। सलीम अंसारी छत्तीसगढ़ के कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके है। उनकी कॉमिक टाइमिंग के लोग दीवाने है। सलीम अंसारी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़े पड़ी है। फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

छत्तीसगढ़ी एल्बम में भी किया काम

सलीम अंसारी मुख्य रूप से राजधानी रायपुर के रहने वाले है। उनका जन्म 24 मार्च 1962 को हुआ था। सलीम अंसारी को बचपन से ही फिल्मों में रूचि रही। जिसके चलते उन्होंने थियेटर भी ज्वाइन किया और यहां से एक्टिंग की बारीकियां सीखी। उसके बाद सलीम अंसारी (Salim Ansari Passed Away) ने 2000 के दशक की शुरूआत में फिल्मों में एंट्री मारी। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई मशहूर एल्बम में भी काम किया है।

इन फिल्मों में आ चुके है नजर

झन भुलो मां बाप
भूलन द मेज
जोहार छत्तीसगढ़
सेल्फी बेबो
राजा भैया एक आवारा
मया
टूरा चायवाला
मया देदे मयारू
गोलमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *