Ravindra Jadeja Leave CSK: आईपीएल 2026 कई मायनों ने पिछले सीजन से अलग होने वाला है क्योंकि कई टीमों के दिग्गज खिलाड़ी दूसरी टीम में जा चुके है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने खुद टीम का साथ छोड़ा। वहीं कुछ टीम ने बेहतर की तलाश में अपने बेहतरीन खिलाड़ियो को छोड़ दिया। जिससे न सिर्फ किकेट प्रेमियों को बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट को भी बड़ा झटका लगा है।
रविंद्र जडेजा की घर वापसी
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा का नाम निकल कर सामने आया है। अब इस बात की जानकारी खुद चेन्नई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर (Ravindra Jadeja Leave CSK) जडेजा का पोस्ट शेयर करके दी है। जडेजा अब चेन्नई की बजाय अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स में नजर आएंगे। चेन्नई ने रविंद्र जडेजा का धन्यवाद किया और कहा कि आपके जैसा कोई नहीं।
READ MORE: कौन होगा KKR का नया CAPTAIN, अजिंक्य रहाणे या फिर अय्यर, जानें केएल की एंट्री होगी या नही
संजू सैमसन चेन्नई के पोस्टर ब्वॉय
बता दें कि रविंद्र जडेजा ने सीएसके के लिए कुल 200 Matches खेले है। इस दौरान कुल 2354 रन बनाए है। साथ ही 152 wickets भी लिए है। रविंद्र को संजू सैमसन की जगह ट्रेड किया गया है। संजू सैमसन आने वाले समय में चेन्नई के स्टार फेस होने वाले है। धोनी साल 2026 का आईपीएल (Ravindra Jadeja Leave CSK) खेलने के बाद सन्यास लेंगे और टीम की कमान पूरी तरह से संजू सैमसन को सौंप दी जाएगी। देखने वाली बात होगी कि संजू नीली जर्सी क्या कमाल करते है।
